ताजिया पहले ले जाने की बात पर दो पक्षों में विवाद, पुरानी रंजिश ने लिया मारपीट का रूप, तीन घायल

ताजिया पहले ले जाने की बात पर दो पक्षों में विवाद, पुरानी रंजिश ने लिया मारपीट का रूप, तीन घायल

रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

खानपुर। थाना क्षेत्र के दरवेपुर गांव में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान पहले ताजिया ले जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच पहले से चले आ रहे घरेलू जमीनी विवाद की रंजिश भी सामने आ गई और मामला मारपीट में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए।पहले पक्ष की ओर से आसिफ इमाम पुत्र साजिद इमाम, रजा इमाम पुत्र इकबाल हुसैन, इमरान पुत्र मोहम्मद इमरान, अजगर पुत्र मोहम्मद इम्तियाज, मिशम पुत्र इम्तियाज तथा टुन्नू पुत्र रजा इमाम शामिल बताए गए।वहीं दूसरे पक्ष में मेहंदी हसन पुत्र इमरार हुसैन, मंथन पुत्र अफताब हुसैन, मोहम्मद पुत्र सादिक हुसैन, दानिश पुत्र अफताब, हरसद पुत्र महताब तथा सरदार पुत्र इमदराज शामिल बताए गए।मारपीट में पहले पक्ष के आसिफ इमाम और रजा इमाम, जबकि दूसरे पक्ष के मेहंदी हसन घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय और नायब तहसीलदार अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर गांव में अगले आदेश तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।