अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए नेशनल रेफरी बने राम आशीष यादव

अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए नेशनल रेफरी बने राम आशीष यादव

रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

खानपुर। रामकरन इंटर कॉलेज, ईशोपुर रामपुर के खेल अध्यापक एवं कुश्ती कोच राम आशीष यादव का चयन भारतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए नेशनल रेफरी के रूप में किया गया है। प्रतियोगिता 9 से 12 जुलाई 2026 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (हरियाणा) में आयोजित होगी।वर्ष 2022 से भारतीय कुश्ती संघ की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नेशनल रेफरी के रूप में सेवाएं दे रहे राम आशीष यादव पांच बार के राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान हैं। वर्ष 2018 से माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत राम आशीष विद्यालय में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देकर कुश्ती को बढ़ावा दे रहे हैं। राम आशीष इससे पहले मेरठ (2025) और बलिया (2026) में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में टेक्निकल डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल और कोच की भूमिका निभा चुके हैं।उनके चयन पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह, पूर्व एमएलसी डॉ. विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा सहित विद्यालय परिवार और क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।